उत्तर कोरिया पर लगे फिर प्रतिबन्ध
Shortpedia
Content Team
उत्तर कोरिया द्वारा लगातार मिसाइल परिक्षण और खतरनाक हथियारों के परिक्षण के चलते अमेरिका द्वारा एक प्रतिबंध का प्रस्ताव तैयार किया गया जिसमें चीन और रूस सहित 15 सदस्यों ने समर्थन दिया. इस समर्थन में उत्तर कोरिया से कपड़ों के निर्यात इसके अलावा तय सीमा तक ही कच्चे तेल का आयात पर रोक को मंजूरी दी गई है. उत्तर कोरिया का दावा है कि उसने परमाणु बम विकसित कर लिया है. पिछले दिनों कोरिया ने जापान के ऊपर से मिसाइल दागी थी और अमरीकी क्षेत्र गुआम पर हमले की धमकी दी थी.